बीकानेर, 24 सितंबर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत गुरुवार को बीकानेर के डाण्डूसर व मौलानिया में, लूणकरणसर के रामसरा व चकजोड़ में, श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियां व लिखमादेसर में, कोलायत के दासौड़ी व भेलू में, बज्जू के गज्जेवाला व रणजीतपुरा में, खाजूवाला के 2 केएलडी व आनन्दगढ़ में, पूगल के डेली तलाई व सम्मेवाला में, छतरगढ़ के 4 एडब्ल्यूएम व शेरपुरा में, नोखा के काकड़ा व उड़सर में तथा पांचू के पांचू व नाथूसर में शिविर आयोजित होंगे।



























