Bikaner Live

बीकानेर: से चलने वाली वंदेभारत की बुकिंग शुरू, जाने टाइमिंग और किराया
soni

अब केसरिया के बजाय सफेद ट्रेन चलेगी बीकानेर से !
बीकानेर से कल चलने वाली वंदे भारत ट्रेन केसरिया की बजाय सफेद रंग में दौड़ेगी
बीकानेर की केसरिया वंदेभारत को अब जोधपुर भेज दिया गया, जबकि जोधपुर से सफेद रैक बीकानेर भेजी गई है


बीकानेर: बीकानेरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बीकानेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग बुधवार सुबह से शुरू हो गई है। IRCTC के माध्यम से हो रही इस बुकिंग में सामान्य कार चेयर का किराया 1125 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर का किराया 2140 रुपए रखा गया है। ट्रेन बीकानेर से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसका उद्घाटन 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे। उद्घाटन के मौके पर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम होगा।

बता दें कि बीकानेर से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अब रंग भी बदल दिया गया है, केसरिया की बजाय सफेद रंग में यह दौड़ेगी। जानकारी के अनुसार बीकानेर की केसरिया वंदेभारत को अब जोधपुर भेज दिया गया, जबकि जोधपुर से सफेद रैक बीकानेर भेजी गई है। पूर्व में बीकानेर में केसरिया रेक आई थी लेकिन रेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इसे बदल दिया गया है। बीकानेर और जोधपुर के बीच ये ट्रेन रैक क्यों बदले गए? इस बारे में कोई पुख्ता जवाब नहीं मिल पाया है।

स्टेशन से कार चेयर किराया रुपए एक्जीक्यूटिव चेयर किराया रुपए:

बीकानेर 1125 2140
श्रीडूंगरगढ़ 1020 1925
रतनगढ़ 930 1735
चूरू 850 1580
सार्दुलपुर 745 1375
लोहारु 665 1220
महेंद्रगढ़ 480 915
गुड़गांव (गुरुग्राम) 380 705

स्टेशन आगमन प्रस्थान ठहराव:

बीकानेर – 5.40 –
श्रीडूंगरगढ़ 06:29 06:31 2 मिनट
रतनगढ़ 07.10 7.13 2 मिनट
चूरू 07:45 07:50 5 मिनट
चूरू 07:45 07:50 5 मिनट
सादुलपुर 08:35 08:37 2 मिनट
लोहारू 09:15 09:17 2 मिनट
महेंद्रगढ़ 09:47 09:49 2 मिनट
गुरु ग्राम 11:20 11:22 2 मिनट
दिल्ली कैंट 11.55 – –

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!