Bikaner Live

मां करणी की भव्य भक्ति संध्या और शोभा यात्रा का 11वां आयोजन

 
36 कोम की आराध्य देवी मां करणी का हर साल की भांति इस बार भी दिनांक 26 सितंबर 2025 को 11 वां आयोजन मां करणी युवामंडल नये करणी माता मंदिर तिलकनगर में होने जा रहा है। जिसमें राजस्थान के जाने माने गायक कलाकर अपनी मधुर वाणी में चिरजाओं की प्रस्तुति देंगे जो इस प्रकार है।
श्री शंकर दान बीठू, जोधपुर
श्री मदन दान देपावत, देशनोक
श्री श्रेणीदान जैसलमेर
श्री रत्नदान जी बाड़मेर
श्री देवकिशन राणा बीकानेर
श्री ओंकार सिंह देपावत देशनोक
श्री शंकर दान सांदू बीकानेर
मंच संचालन  कवि श्री छैलू चारण छैल, नाथूसर। श्री मां करणी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीगिरिराज सिंह चारण ने बताया कि इस बार का ये 11वां आयोजन होने जा रहा है। हमारी जो संस्कृति रीति रिवाज सभ्यता के साथ चिरजाओं का पारंपरिक गायन जो डिंगल शैली में है , अब कहीं न कहीं लुप्त होती जा रही है जिनको जीवित रखने के लिए पारंपरिक आयोजन आवश्यक हैं। आजकल फिल्मी धुनों पर गानों पर नाचकूद जागरणों में ज्यादा होने लग गए है ये धीरे धीर नई पीढ़ी को समझ में भी कम आ रही है । इस लिए हमारा छोटा सा प्रयास रहता है कि कहीं न कहीं ये भी जीवित रहे। आप सभी पधारें और सुने।। जय मां करणी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!