Bikaner Live

वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे
soni

बीकानेर के लोगो को कल रेलवे की और से वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने बीकानेर स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली है। बीकानेर से ट्रेन का नियमित संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। बीकानेर-दिल्ली कैंट 448 किमी की दूरी मात्र 6 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। सुबह बीकानेर से चलेगी और रात को वापस बीकानेर आ जाएगी। इस ट्रेन से बीकानेर मंडल के यात्रियों,व्यापारी व उद्योगपतियों को काफी लाभ मिलेगा। ट्रेन में 7 वातानुकूलित चेयर कार डिब्बे और 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार डिब्बा लगा है। यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:45 बजे दिल्ली से छूटेगी और रात 11:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसका ठहराव श्रीडूंगरगढ़,रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में होगा।
बाइट- गौरव गोविल ,मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!