Bikaner Live

सावित्री जनकल्याण ट्रस्ट, कोटड़ी धाम – चुनाव 2025

आज बीकानेर रानी बाजार भवन प्रांगण में आयोजित महासभा में बीकानेर स्वर्णकार समाज ने उत्साह और एकजुटता के साथ भागीदारी निभाई।
चूँकि कोटड़ी धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी पूरे भारतवर्ष में मौजूद हैं और उन्हीं के मतों से चुनाव के परिणाम घोषित होते हैं, इस क्रम में बीकानेर के ट्रस्टीगण की सभा का आयोजन किया गया।

यह सभा आदरणीय रमेश जी लांबा की अध्यक्षता में आयोजित हुई तथा मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा जी ने किया।

सभा में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि आगामी चुनाव में—

अध्यक्ष पद हेतु – आदरणीय श्री रामकुमार जी तोषावड (सीकर)
मंत्री पद हेतु – श्री विजय कुमार तोषावड (हिसार)
कोषाध्यक्ष पद हेतु – श्री शंभू दयाल भामा (रतनगढ़)

को भारी मतों से विजयी बनाकर समाज की सेवा का अवसर दिया जाए।

सभा में हरिकिशन तोषावड, कैलाश देवाल, विजय राज डावर, ज्योति प्रकाश जोड़ा, मनोज डावर, शंकर लाल डावर, विजय कुमार कड़ेल, प्रेमचंद लावट, चेतन देवाल, धर्मचंद कांटा, श्याम कड़ेल, मुरलीधर कड़ेल, राम कड़ेल, श्याम कुमार देवाल, राजेश जौड़ा, मांगीलाल कुकरा, भागीरथ जौड़ा, शिवकमल जोड़ा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी समाजबंधुओं से विनम्र निवेदन है कि आप सक्रिय सहयोग, एकजुटता और अपने बहुमूल्य मत से इन योग्य प्रत्याशियों को विजयी बनाकर समाज की शक्ति एवं एकता को और सशक्त करें।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!