Bikaner Live

दिन भर चला राम-राम का दौरजिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दिन भर चला राम-राम का दौर
जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बीकानेर, 21 अक्टूबर। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को दिनभर राम-राम का दौर चला। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सांसद सेवा केन्द्र में मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री ने भी सभी को दीपोत्सव की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली पर पूजन के दूसरे दिन राम-राम करने की परम्परा अपने आप में अनूठी और महत्वपूर्ण है। परिवार के सभी लोगों एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। छोटे, बड़ों का आशीर्वाद लेते तथा बड़े, सभी छोटों का आशीर्वाद देते हैं। इससे संस्कारों में और अधिक प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली बेहद खास रही। शहर में बेहतरीन साज-सज्जा की गई। बाजारों में अधिक रौनक रही। शहरवासियों ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फोर लोकल’ के आह्वान को स्वीकारा और स्वदेशी उत्पादों की खरीद भी अधिक हुई। मेल मुलाकात का यह दौर दिनभर चलता रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!