Bikaner Live

राजभाषा हिंदी विषयक कार्यशाला का आयोजन

राजभाषा हिंदी विषयक कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर 22 दिसंबर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में सोमवार को राजभाषा हिंदी एवं भाषा संवर्धन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला के मुख्य संसाधक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादुलगंज बीकानेर में हिंदी विषय व्याख्याता डॉ.छाया शर्मा थी। प्राचार्य महिपाल सिंह और उप प्राचार्या कमला ने हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉक्टर शर्मा ने राजभाषा हिंदी के संवैधानिक प्रावधान और उससे जुड़े नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने हिंदी के व्यावहारिक पहलू से जुड़ी जानकारी देते हुए उपस्थित स्टाफ सदस्यों से हिंदी को गर्व के साथ दैनिक व्यवहार की भाषा बनाने की अपील की। उन्होंने पीपीटी की सहायता से बिंदुवार राजभाषा से जुड़े संवैधानिक उपबंधों की जानकारी दी।वरिष्ठ हिंदी शिक्षक जगदीश प्रसाद सोनी ने आभार व्यक्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post