Bikaner Live

27वीं T20 कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन
soni



अध्यक्ष किशोर सन्वाल की अध्यक्षता में आयोजित 27वीं T20 कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

🏏 पहला मुकाबला

प्रवक्ता अर्जुन मंगलाव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दूसरे दिन का पहला मैच हरिकिशन वॉरियर्स और बंगला नगर सुपर किंग्स (BSK) के बीच खेला गया। हरिकिशन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 142 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगला नगर सुपर किंग्स (BSK) की टीम 15.3 ओवर में मात्र 71 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इस मुकाबले में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जगदीश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जगदीश ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मोहनलाल जी बोरावड़ द्वारा प्रदान किया गया।


🏏 दूसरा मुकाबला

दूसरे मैच की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने बताया कि मैच गजनेर स्पोर्ट्स गजनेर और रॉयल चैलेंजर रासीसर के बीच खेला गया। गजनेर स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर रासीसर की टीम 16 ओवर में 107 रन ही बना सकी।

इस मैच में बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए स्वरूप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्वरूप ने 52 गेंदों पर 60 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जेठाराम जी (सरपंच गजनेर), जेठाराम जी जालप, रोशनलाल जी तलफियार एवं श्रवण जी गंगपारिया, लालचंद गेदर (ACM ) , गणपत गेदर, लक्ष्मण मंगलाव , लक्ष्मण तल्फियार द्वारा प्रदान किया गया।


🏏 तीसरा मुकाबला

तीसरा मुकाबला प्रिंस क्लब भीनासर और रामपुरा रॉयल रामपुरा के बीच खेला गया। प्रिंस क्लब भीनासर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुरा रॉयल रामपुरा की टीम ने 14 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में बजरंग गेधर को उनके शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए तथा 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार गिरधारी जी गुरिया, राजू जी कालोड, लक्ष्मण जी चन्दौरा, गिरधारी जी गेधर, कालूराम जी गेधर एवं ओमप्रकाश जी संवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
तीसरे मैच की जानकारी भी मीडिया प्रभारी महावीर जालप द्वारा दी गई।

📢 आगे की जानकारी
मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत कल भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट कुम्हार समाज की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत कर रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!