Bikaner Live

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026  टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी ग्रुप के पोस्टर का अनावरण
soni

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026  टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी ग्रुप के पोस्टर का अनावरण

बीकानेर । बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आगामी 8 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी ग्रुप के पोस्टर का अनावरण बीकाजी समूह के डायरेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड एवं सह-सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे। मंडल पदाधिकारियों ने टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए श्री दीपक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि व्यापार, उद्योग, नवाचार, स्थानीय उद्यमिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा यह एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है।
मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि बीकानेर क्षेत्र के विकास, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक उत्थान के लिए बीकाजी समूह सदैव उदारता के साथ सहयोग करता आया है और भविष्य में भी यह सहयोग प्रेरणास्रोत रहेगा।
सचिव संजय जैन सांड ने श्री दीपक अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!