Bikaner Live

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा  उपलब्ध करवाए गए कुल 300 सेनेटरी नैपकिन्स


महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा  उपलब्ध करवाए गए कुल 300 सेनेटरी नैपकिन्स (वीर केन्द्र 100, वीरा केन्द्र 100, व यूथ केन्द्र 100) आज दिनांक 11.04.26 को सावित्री देवी गट्टाणी बालिका आदर्श विद्या मंदिर, नोखा के प्रधानाचार्य श्री भागचंद बिश्नोई को केन्द्र चेयरमैन वीर सुरेन्द्र कुमार हीरावत व वीरा सचिव ललिता मंत्री ने भेंट किए।
गरिमा प्रोजेक्ट (झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो) के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल नोखा के वीर केंद्र, वीरा केंद्र एवं यूथ केंद्र द्वारा सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वीरा केंद्र की उपाध्यक्ष वीरा जयश्री भूरा ने अपेक्स के इस राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर वीर ईश्वर चन्द दूगड़, वीरा अंजू हीरावत, वीरा मैना तापड़िया, श्याम सेवग, व मनीष सीगड़ उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग चन्द ने महावीर इंटरनेशनल के तीनों केंद्रों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!