Bikaner Live

पतंगों के माध्यम से करेंगे मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आमजन को जागरुक

आपणो बीकाणो – नशा मुक्त बीकाणो अभियान का आगाज
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रभावी अभियान आपरेशन नीलकंठ से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यकर्ता  डॉ.अर्पिता गुप्ता,भूरमल सोनी,सीए प्रणाम,डॉ.पी के सरीनद्वारा अक्षय तृतीया पर पतंगों  पर नशे के खिलाफ श्लोगन लिखकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। नीति शर्मा,श्वेता कोठारी,खुशबू कोठारी,खुशबू खथूरिया,प्रिया भार्गव,श्री कृष्ण पनेचा ,वीरेंद्र राजगुरु,सुरेंद्र जोशी,कुलदीप भोजक ,साहिल चौधरी,  महावीर कुमार सहदेव,तेजस सोनी, धुव्र सोनी आदि ने जूनागढ़, पब्लिक पार्क आदि कई स्थानों पर आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई और  बीकानेर में नशे की रोकथाम सम्बन्धित विभिन्न श्लोगन लिखी पतंगों का वितरण किया गया। पतंगों पर पुलिस हैल्पलाइन नम्बर अंकित किए गये ताकि आमजन नशे के तस्करों, आसपास नशे का सेवन व बेचने वालो की सूचना पुलिस को दे सके।बीकानेर में एसपी द्वारा नशे के विरुद्ध निर्णायक अभियान *आपरेशन नीलकंठ* को सफल बनाने के लिए आमजन से अपील की गई। *नशा नाश का कारण* *मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं की जिंदगी बर्बाद* *हिंसक घटनाओं का मूल कारण नशा* *आपणो बीकाणो नशा मुक्त बीकाणो*
नशे के विरुद्ध निर्णायक प्रहार , सुरक्षित समाज की ओर तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा आदि जानकारी लिखकर पतंगों माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाने के लिए निशुल्क पतंगों का वितरण किया जाएगा।  अक्षय तृतीया पर शहर व कस्बों में पतंगें उड़ाई जाती है ऐसे  में पतंगें जागरूकता का हिस्सा है जो दूर दराज तक आमजन तक पहुंचती है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post