Bikaner Live

दो दिवसीय साधुमार्गी बीकानेर प्रवासी सम्मेलन (समर्पण महोत्सव )देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण पर चर्चा, जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता


बीकानेर, 25 जुलाई। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलाल जी म.सा., बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास के उपलक्ष्य व सान्निध्य में शनिवार को भगवान महावीर मार्ग (गंगाशहर रोड) के आदिनाथ भवन में दो दिवसीय साधुमार्गी बीकानेर प्रवासी सम्मेलन  (समर्पण महोत्सव ) शुरू हुआ।
सम्मेलन के संयोजक वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद ने बताया कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधुमार्गी जैन संघ के करीब 200 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा ले रहे है। पहले दिन देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण पर चर्चा व जैन समाज की घटती जन संख्या पर चिंता की गई। प्रवासियों ने आचार्यश्री रामलालजी महाराज से मंगल पाठ सुना तथा बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के संदेश पर कार्य करने का संकल्प लिया। उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि ने कहा कि प्रवासी अपने कला-कौशल, ज्ञान ध्यान तप व सेवा को देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण करें। स्वयं श्रेष्ठ श्रावक-श्राविका की दिनचर्या का पालन करते हुए युवा, किशोर व बाल पीढ़ी को भी धर्म व जैन संस्कारों से जोडे़।
संघ के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद व सुशील बच्छावत ने बीकानेर में साधुमार्गी जैन संघ के समर्पित श्रावक-श्राविकाओं का विस्तृत परिचय दिया। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ की राष्ट्रीय महिला समिति की महासचिव प्रीति डागा ने 19-20 सितम्बर 2026 को बीकानेर में होने वाले महिला सम्मेलन में 18 से 45 वर्ष तक की श्राविकाओं की अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। संघ के मंत्री नवीन कोठारी  अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने प्रवासी साधुमार्गी जैन संघ के सदस्यों को 1995 के बाद पहली बार बीकानेर के होने वाले साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर के चातुर्मास का लाभ लेने, दीपावली व भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर अपने बंद पड़े घरों को खोलने की अपील की। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सम्मेलन में हावड़ा (कोलकाता) सघ के वरिष्ठ श्रावक विनय जैन, वीरेन्द्र अभाणी, दिल्ली के कविन्द्र छाजेड़, अखिल भारतीय समता युवा संघ के अध्यक्ष सुमित बम्ब, जयपुर के जसकरण तातेड़, बीकानेर साधुमार्गी जैन संघ के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी ने बालक -बालिकाओं को धार्मिक पाठशालाओं से जोड़ने, उन्हें जैन धर्म संस्कृति का ज्ञान देने की बात कही वहीं जैन समाज की घटती जन संख्या पर चिंता व्यक्त की। साधुमार्गी महिला समिति की मोनिका कोठारी, समता बांठिया, शालिनी आरी, जया गोलछा, अक्षिता बैद ने मंगलाचरण के साथ देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण का चित्रण किया।
बीकानेर साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री नवीन कोठारी ने बताया कि को आदिनाथ भवन में रविवर को खुला सत्र दोपहर पोने एक बजे से पौने तीन बजे तक होगा। इसमें कोलकाता, सिलचर, दिल्ली, चैन्नई, जयपुर, दिल्ली, भदौही, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कीमगंज, बहरामपुर, बंगाल, सूरत, सहित देश के विभिन्न इलाकों से आए प्रवासी धर्म व संघ व समाज के उत्थान के लिए चर्चा करेंगे।
मंच पर ये थे आसीन- प्रवासी सम्मेलन के मंच पर सिल्चर के साधुमार्गी जैन संघ के वरिष्ठ श्रावक नथमल तातेड़, जयचंद लाल डागा, सुरेन्द्र दस्साणी, बीकानेर संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, महिला समिति की प्रीति डागा, कुसुम देवी सेठिया, सुरेश बच्छावत, कोलकाता के प्रवीण पटवा व सतेन्द्र सेठिया आदि मौजूद थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!