बीकानेर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) बीकानेर में आज प्रातः रामामृतम् ध्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 175 जवानों ने भाग लेकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
यह सत्र श्री अजय लूथरा, डीआईजी बीएसएफ की अनुमति स्वरूप आयोजित किया गया जो की श्री महेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट तथा श्री शिव नारायण, डिप्टी कमांडेंट की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन अलका डागा और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें गौरी शंकर सोनी, खुशी, शिवानी, दीपक एवं माधव शामिल रहे। इस आयोजन में श्रीमती प्रियंका जी बैद के विशेष प्रयास उल्लेखनीय रहे।
ध्यान सत्र का संचालन अलका डागा ने किया, जो आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी महाराज साहब की अनुयायी हैं।
रामामृतम् एक आत्म-अनुभूति आधारित ध्यान पद्धति है, जिसका उद्देश्य मानसिक संतुलन एवं आंतरिक शांति को बढ़ावा देना है। *सत्र के दौरान जवानों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की तथा ध्यान के पश्चात मानसिक हल्केपन, आंतरिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव साझा किया। अधिकारियों एवं जवानों ने इस पहल की काफी सराहना की तथा इस प्रकार के सत्रों को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक सुदृढ़ता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।














