
बीकानेर न्यूज़पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल सोमवार को, राइजिंग स्टार्स और नारायण क्लब आमने-सामने**बीकानेर।* धरणीधर मैदान में चल रही *पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026* का फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह *सोमवार सुबह 9 बजे* होगा।आयोजन समिति अध्यक्ष *लकी कच्छावा* और उपाध्यक्ष *पंकज सोलंकी* ने बताया कि रविवार को दो सेमीफाइनल खेले गए।*पहला सेमीफाइनल: राइजिंग स्टार्स इलेवन vs बीकानेर ब्लास्टर* राइजिंग स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बीकानेर ब्लास्टर 20 ओवर में 9 विकेट पर 98 रन ही बना सकी। जवाब में राइजिंग स्टार्स ने 16.2 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकेश सोलंकी 26 और सौरभ टॉक 25 रन बनाकर नाबाद रहे। *पीयूष दैया* को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला।*दूसरा सेमीफाइनल: नारायण क्लब vs रॉयल राजपूत* नारायण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। मोहित परमार 73 और आयुष परमार 72 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में रॉयल राजपूत 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। *आयुष परमार* को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।मैचों का आंखों देखा हाल *मूलचंद कच्छावा* और *सुनील सोलंकी* ने रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।















