Bikaner Live

भारत विकास परिषद एवं श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम



बीकानेर, 26 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित बीकानेर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नगर इकाई बीकानेर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को प्रातः 7:00 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक पौधारोपण कर श्री खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

आयोजकों ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे इस पुण्य एवं जनहितकारी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा धरती को हरियाली का उपहार देने के इस अभियान को सफल बनाएं।

स्थान: श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर, बीकानेर
दिनांक: 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
समय: प्रातः 7:00 बजे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!