Bikaner Live

स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर से दिल्ली एरिया में पार्सल यातायात सुविधा रहेगी बंद



स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है।
बीकानेर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेन्द्र जोशी  ने बताया कि उक्त अवधि (12 से 15 अगस्त) में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर इस अवधि में लीज पर संचालित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म को पार्सल पैकेज व पैकिंग सामग्री से मुक्त रखा जाएगा। उत्तर रेलवे के निर्देश पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
  
                                                                     

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!