Bikaner Live

श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा लक्ष्मीनाथ पार्क में शिव की मूर्ति का रुद्राभिषेक करके फवारा कोचलू किया गया

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति बीकानेर –लक्ष्मीनाथ जी पार्क के फव्वारे में स्थित शिव जी की मूर्ति का रुद्राभिषेकएवं बंद पड़े रंगबिरंगे फव्वारे का संचालन शुरूश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा लक्ष्मीनाथ जी परिसर स्थित गोल पार्क के फव्वारे की सफाई करवाई गई तथा फव्वारे में विराजित शिव जी की मूर्ति का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया गया। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज सोमवार तथा प्रदोष के शुभ अवसर पर पंडित रवि जी व्यासु, पंडित बुला महाराज तथा पंडित गोविंद जी ओझा के सानिध्य में दूध, दही,घी,चीनी, शहद पंचामृत से समिति के सदस्यों ने पूजा -रुद्राभिषेक किया,तत्पश्चात पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । पूरा लक्ष्मीनाथ जी पार्क परिसर “हर हर महादेव” के पवित्र उदघोष से गूंज उठा। पूजा के बाद उपस्थित मातृशक्ति के हाथों से इत्रमय जल से भरे फव्वारे का संचालन शुरू किया गया। जिससे पूरा पार्क परिसर इत्र की खुशबू से महक उठा। फव्वारा प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा रात्रि को 7.00 बजे से 10.00 बजे तक संचालित किया जाएगासमिति के महेंद्र सोनी, शिव प्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा नरोत्तम आचार्य,मगन सोनी,हनुमंत आसोपा,हरी प्रकाश सोनी, विनायक आचार्य,बाबू लाल सोनी, हेमंत शर्मा, प्रकाश वीर सोनी,किशन लाल सेन, मेघराज सोलंकी, रवि पीति,सागर जोइया किसन लाल सोनी, बसंत मोदी, प्रेम रतन स्वर्णकार, सुरेश राजपुरोहित मधु सोनी, अंजू सोनी, निशा पंवार,चंद्रा सोनी,तथा बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं गण- मान्य लोगो ने पूजा तथा आरती में भाग लिया तथा मंदिर एवं पर के विकास के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!