Bikaner Live

समता युवा संघ का 8 दिवसीय शिविर सेवा सदन में शुरू
माता-पिता व गुरुजनों को सम्मान दें- सौरभ मुनि

बीकानेर, 10 अगस्त। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलालजी म.सा.,व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास (समर्पण महोत्सव-2026 ) के तहत छबीली घाटी के सेवा सदन सोमवार को समता युवा संघ का 8 दिवसीय  बैलेंसिंग लाइफ शिविर शुरू हुआ। चारित्र आत्माओं के सानिध्य में आयोजित शिविर सुबह सात बजे से आठ बजे तक 16 अगस्त तक चलेगा।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि शिविर में समता युवा संध के सदस्यों के साथ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के श्रावक हिस्सा ले रहे है। प्रथम दिन 70 युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को घर में रहना सीखे, 12 अगस्त को रिश्तों में प्रबंधन को समझें’ 13 अगस्त को जैन धर्म क्या है, 14 अगस्त को ज्यादा सोचना बंद करो, 15 अगस्त को शुद्ध से परम शुद्ध बने तथा 16 अगस्त को नवकार साधना पर विशेष शिविर में व्याख्यान होगा।
समता युवा संघ के  मंत्री अंकित बांठिया ने बताया कि सौरभ मुनि ने कहा कि मोबाइल व अन्य गतिविधियों से दूर रहकर अपने माता पिता व गुरुजनों का आदर करें, उनको कुछ समय दें । जिन्दगी के अनुभव से प्राप्त उनकी सीख को गंभीरता से ग्रहण करें। कभी माता-पिता का तिरस्कार नहीं करें। प्रथम गुरु माता पिता ही होते है, उन्हीं के कारण हमें मानव जीवन मिला है।  उन्होंने युवाओं के परिवार, समाज , गुरु व धर्म के प्रति कर्तव्यों से अवगत करवाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!