
बीकानेर। गंगाशहर अस्पताल के 31 कर्मचारियों का पिछले चार-पांच माह से भुगतान बकाया बताया जा रहा है। इस संबंध मे एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा से भाजपा नेता वेद व्यास, प्रदीप सारस्वत,विक्रम सिंह, गजानंद औझा एवं गोपाल उपाध्याय,महादेव गहलोत आदि ने मुलाकात की तथा कर्मचारियों को भुगतान दिलाने की बात कही। गंगाशहर अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ. सुरेन्द्र वर्मा को बताया कि गंगाशहर सेटेलाइट चिकित्सालय में मैसर्स पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से कार्यरत 31 कर्मचारियों को माह अप्रेल 2026 से अब तक का मानदेय व माह अगस्त 2025 से अब तक का पीएफ का भुगतान बकाया है। कर्मचारियों ने बताया कि लम्बे समय से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं,गंगाशहर अधीक्षक डा मुकेश वाल्मीकि को मौके पर बुलाया गया तथा मेडिकल कॉलेज के अकाउंटेंट को भी बुलाया गया और प्रत्येक कर्मचारी के बकाया आय को सूचीबद्ध तरीके से सोपी गई व जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया गया साथ ही कम्पनी को ब्लैकलिस्ट व ठेका रद करने पर भी चर्चा हुई और छोटे छोटे ब्लॉक के हिसाब से ठेका देने व निकालने के सुझाव हुए यदि समय रहते भुगतान नहीं मिला तो शहर ले सभी कर्मचारियों के साथ बड़े आंदोलन व सड़कों पर उतरने की दी गयी चेतावनी!!













