
*बीकानेर **श्रीरामसर में हरियाली अमावस्या पर महाकाल स्वरूप में हुआ भगवान शिव का विशेष श्रृंगार* *पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महाआरती और भंडारे के साथ मनाया पर्व**बीकानेर।* हरियाली अमावस्या के अवसर पर *श्रीरामसर स्थित श्री रामकृष्ण सदन* में आज भगवान शिव का विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया गया। मंदिर के अधिष्ठाता *पंडित गोपाल महाराज* ने बताया कि आज भगवान शिव को *महाकाल स्वरूप* में सजाया गया। इस विशेष अवसर पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी कराया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।*युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*इस धार्मिक आयोजन में *पंडित मोहित* के साथ *कुलदीप, अजय, मक्खन, रजत, चंद्र, आशीष, रोहित, पवन* सहित क्षेत्र के युवाओं ने सहयोग किया। *घनश्याम जी* का भजन संध्या के कार्यक्रम में सहयोग रहा एवं पेंटर *बाबूलाल सेवक* के नेतृत्व श्रृंगार का सहयोग रहामें इस कार्य में *नीरज और अमित* का भी विशेष सहयोग रहा।पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि आगे दो सोमवार को भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा*महाआरती और भंडारा*पूजन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य *महाआरती* का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए *भंडारे का प्रसाद वितरण* किया गया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि *हर साल सावन महीने में* श्री रामकृष्ण सदन में इसी प्रकार विशेष श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था और युवाओं के सहयोग से यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है।













