Bikaner Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर कोलासर में भाजपा पदाधिकारियों का डेरा


कोलासर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज कोलासर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा।

पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी सहित देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया शहर ज़िलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दौरे को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों और जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कोलासर सहित आसपास के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का माहौल है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

कोलासर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज कोलासर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी सहित देहात … Read more

error: Content is protected !!