Bikaner Live

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विधायक भाटी सक्रिय, गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद !!



– कोलायत-बज्जू क्षेत्र में दर्जनों गांवों में सभाएं एवं कार्यकर्ता संवाद, मुख्यमंत्री के स्वागत एवं आभार कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान !!

– लगभग डेढ़ सौ बसों तथा एक हजार से अधिक छोटी गाड़ियों से हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मेघासर पहुंचेंगे – विधायक भाटी !!

कोलायत। 13 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को ग्राम मेघासर आगमन को लेकर कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विधायक भाटी पिछले कई दिनों से कोलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर आमजन एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों में सभाएं करने के साथ कोलायत एवं बज्जू उपखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए।

विधायक भाटी ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ढाई वर्षों में अभूतपूर्व बजट एवं अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का मेघासर आगमन क्षेत्र की जनता के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भाटी ने कहा कि यह केवल मुख्यमंत्री के स्वागत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कोलायत की जनता की ओर से विकास के लिए दिए गए सहयोग और सौगातों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर है।

विधायक भाटी लंबे समय से लगातार जनता के बीच रहकर जनसुनवाई, रात्रि चौपाल एवं विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंच रहे हैं। इन संवाद कार्यक्रमों के दौरान वे क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनता के बीच रहकर विकास कार्यों का फीडबैक लेना और क्षेत्र की आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोलायत विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विधायक भाटी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत स्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए लगभग डेढ़ सौ बसों तथा एक हजार से अधिक छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मेघासर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिले सहयोग और बजट के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे।

विधायक भाटी ने कहा कि कोलायत की जनता विकास के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूरा क्षेत्र उत्साहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में मेघासर पहुंचने का आह्वान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

– कोलायत-बज्जू क्षेत्र में दर्जनों गांवों में सभाएं एवं कार्यकर्ता संवाद, मुख्यमंत्री के स्वागत एवं आभार कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान !! – लगभग डेढ़ सौ बसों तथा एक हजार से अधिक छोटी गाड़ियों से हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मेघासर पहुंचेंगे – विधायक भाटी !! कोलायत। 13 अगस्त – मुख्यमंत्री … Read more

error: Content is protected !!