बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ग्रामीण के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बीकानेर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। सियाग ने गोचर-ओरण एवं खेजड़ी संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार, किसानों को खाद-बीज व फसल बीमा का लाभ दिलाने तथा गैस पाइपलाइन का काम शुरू करने की मांग रखी।
वहीं मदनगोपाल मेघवाल ने शहर की सड़क, पानी, बिजली, सफाई, सीवरेज, चिकित्सा, कानून व्यवस्था और यातायात संबंधी समस्याओं को उठाया। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री से बीकानेर प्रवास के दौरान ठोस बजट, समयबद्ध कार्ययोजना और स्थायी समाधान की घोषणाएं करने का आग्रह किया। प्रेसवार्ता में यशपाल गहलोत, प्रहलाद सिंह मार्शल, रमजान कच्छावा, आनंद सिंह सोढ़ा, सुभाष स्वामी, सांवरलाल भादू, राहुल जादुसंगत और कामेश्वर प्रताप सिंह सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।













