Bikaner Live

छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत मांगों को लेकर NSUI की भूख हड़ताल शुरू

बीकानेर, 13 अगस्त। छात्रहितों की मांगों को लेकर NSUI बीकानेर ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु जाखड़ भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

NSUI ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में परीक्षा केंद्र व एमए संकाय शुरू करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। गोदारा ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर राजेश गोदारा, रामजस कसवां, रणजीत सिंह, घनश्याम कलीराना, मुरली, किशन सारण, सीताराम जांगू, अभिषेक मेघवाल, सोनू जोशी, आकाश पंवार, दिनेश व मनीष सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!