Bikaner Live

स्वतंत्रता दिवस पर श्री राधा कृष्ण सदन में विशेष तिरंगा श्रृंगार, भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन

*बीकानेर लाइव न्यूज़* रिपोर्टर | दाऊ लाल कल्ला *स्वतंत्रता दिवस पर श्री राधा कृष्ण सदन में विशेष तिरंगा श्रृंगार, भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन* *पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महादेव अभिषेक भी होगा**बीकानेर।* स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज शाम *श्री राधा कृष्ण सदन* में देशभक्ति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मंदिर के अधिष्ठाता *पंडित गोपाल महाराज* के नेतृत्व में आज विशेष *तिरंगा श्रृंगार*, *भजन संध्या* और *महाप्रसादी* का आयोजन किया जाएगा। पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि इस अवसर पर *भगवान महादेव का अभिषेक* और *पार्थिव शिवलिंग निर्माण* भी कराया जाएगा। सभी भक्त मंडल परिवार मिलकर इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।मंदिर के *पंडित मोहित सेवक* ने बताया कि देश की आजादी के जश्न को भक्ति के रंग में रंगने के लिए यह आयोजन रखा गया है। इसमें सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की भजन संध्या होगी, भगवान का तिरंगे के रंगों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा और अंत में सभी के लिए महाप्रसादी का वितरण होगा।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!