Bikaner Live

बीकानेर महिला थाने पर गूंजा राष्ट्रगान, सीआई रेणुबाला ने फहराया तिरंगा और दी एकता का संदेश,

बीकानेर महिला थाने पर गूंजा राष्ट्रगान, सीआई रेणुबाला ने फहराया तिरंगा और दी एकता का संदेश,बीकानेर।80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बीकानेर महिला थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। सुबह थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी सीआई रेणुबाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।ध्वजारोहण के बाद सीआई रेणुबाला ने सभी पुलिसकर्मियों और मौजूद नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें आजादी की कीमत और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें समाज में महिलाओं की सुरक्षा, शांति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में महिला थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र की कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।समारोह के अंत में एसआई सविता रानी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला थाना महिला अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगा। साथ ही आमजन से सहयोग की अपील भी की गई।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!