Bikaner Live

नाल थाने पर शान से लहराया तिरंगा, सीआई विकास बिश्नोई ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई,

नाल थाने पर शान से लहराया तिरंगा, सीआई विकास बिश्नोई ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई,बीकानेर।नाल, 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह नाल थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी सीआई विकास बिश्नोई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मौजूद सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें देश की एकता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें शहीदों के सपनों को याद रखते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में नाल थाना के पुलिसकर्मी और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। समारोह के अंत में सीआई बिश्नोई ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!