नोखा। यहां तहसील परिसर में स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति श्रावण मास में अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम की ओर से भगवान देवाधिदेव महादेव की मंदिर व्यवस्थापक लालचंद उपाध्याय के सानिध्य में दो विद्वान पंडितों बलराम कठातला व मधुसूदन कठातला द्वारा टीम के दिनेश सिंह राजपूत की अगुवाई में करवाई जा रही भगवान महादेव की पूजा के 19वें दिन रविवार 16 अगस्त को देवाधिदेव महादेव का केशर युक्त मीठा जल से अभिषेक व अंजीर फल से सहस्रार्चन किया गया। और महादेव का विभिन्न द्रव्यों पंचामृत, गन्ना रस, गंगाजल, इत्र जल, चंदन जल, विजया जल व विभिन्न प्रकार की सामग्रियों और विभिन्न प्रकार के पुष्पों, बीलपत्र, दुबा, समीपत्र, गुलाल, अबीर, विजया, धतुरा, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान प्रसाद, नारियल आदि भोलेनाथ को अर्पण कर भगवान शंकर का विशेष आलौकिक शृंगार, मनमोहक पुष्प सजावट, इत्र की महक और भाव भक्ति से सराबोर शिव भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
टीम सदस्य इन्द्रचंद मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि टीम के अनेको सदस्य हर रोज भगवान शंकर को मिष्ठान व फल प्रसाद अर्पण कर रहे हैं तो एक शिव भक्त हर रोज अलग-अलग तरह का प्रसाद महादेव व महादेव भक्तों के लिए ला रहे हैं जो महादेव को चढ़ाने के बाद टीम सहित मंदिर में आने वाले नर-नारी एवं बच्चों सभी शिव भक्तों को परोसा जाता है। पूजा करने वालों में मोहित जोशी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, नवरतन सोनी, राधे सोनी, भगवान शंकर के लिए हर रोज बर्फ युक्त पान लाने वाले राजू पानवाड़ी, अनिल पारीक, घनश्याम छींपा, जयकरण चारण, राधेश्याम देंया, आनंद देंया, विजय मारू, हिमेश सुथार, महेश पंचारिया, उमेश राठी, लालचंद सेवक, बाबूलाल साध, राजाराम व शिवराज बिश्नोई सहित टीम के सभी सदस्यों और अनेकों शिवभक्त पूजा में भाग लेकर पुण्य कमा रहे हैं। मोदी ने बताया कि सोमवार 17 अगस्त को महादेव की पूजा सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी और सांम 5 बजे से गायक कलाकार एवं शिव भक्त ओम राठी – राजेश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक शाम भोले बाबा के नाम भजन संध्या एवं विशेष शृंगार झांकी का आयोजन होगा।
















