
दिनांक 16 /8/ 2026 को शाम को 7:00 बजे महानंद जी मंदिर परिसर में आचार्य महानंद जी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी आचार्य की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक की गई जिसमें श्री वेणीदत्त जी आचार्य के वंशज समस्त आचार्य परिवार जनों द्वारा महाप्रसाद जी का आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । इस बार महाप्रसाद का आयोजन दिनांक 22/08/2026 को महानंद मंदिर परिसर में होगा जिसमें लगभग पांच हजार से ज्यादा लोग एवं समस्त आचार्य परिवारजनों के भोजन प्रसादी की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में महानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश आचार्य ने शिव पूजन और सामूहिक गोठ की व्यवस्थाओं का दायित्व तय किया । बैठक में श्री सत्य प्रकाश आचार्य अध्यक्ष, महेश कुमार आचार्य पप्पू सचिव और सहसंयोजक,रामकुमार आचार्य संयोजक एवं कोषाध्यक्ष, झंवरलाल आचार्य उपाध्यक्ष, कैलाश आचार्य सहसचिव, सुरेश आचार्य सह कोषाध्यक्ष, इत्यादि समस्त सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ट्रस्टी उपस्थित रहे ।















