
*बीकानेर लाइव न्यूज़* *रिपोर्टर | दाऊ लाल कल्ला**श्रावण के तीसरे सोमवार पर श्री रामसर के रामा कृष्ण सदन में भक्ति की गंगा बही* *घृताभिषेक, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भजन संध्या से गूंजा मंदिर परिसर**बीकानेर।* पवित्र श्रावण मास के *तीसरे सोमवार* को आज *श्री रामसर स्थित रामा कृष्ण सदन* में सुबह से ही भक्ति का माहौल रहा। मंदिर में भगवान महादेव का विशेष अभिषेक और पूजन कर भक्तों ने शिव कृपा प्राप्त की।*विशेष आयोजन*मंदिर के अधिष्ठाता *पंडित गोपाल महाराज* के नेतृत्व में दोपहर *2:00 बजे से पूजन* आरंभ हुआ। इस दौरान भगवान महादेव का *घृत से अभिषेक* किया गया और *पार्थिव शिवलिंग निर्माण* भी संपन्न हुआ। पार्थिव शिवलिंग निर्माण का नेतृत्व *सिद्धार्थ शर्मा, नीरज शर्मा, अमित पंचारिया, मयंक* आदि ने किया।अभिषेक एवं पूजन *पंडित मोहित शर्मा* के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।*श्रृंगार और भजन संध्या*शाम को भगवान का *विशेष श्रृंगार* किया जाएगा। श्रृंगार का कार्य *पेंटर बाबूलाल जी और नंदू जी* द्वारा किया जायेगा इसके बाद *श्याम देराश्री और पार्टी* द्वारा भव्य *भजन संध्या* का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिव भजनों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।*भक्तगण रहे उपस्थित*इस भक्ति अनुष्ठान में *नरेश जी मित्तल, भंवर जी चांडक, राधेश्याम जी पंचारिया, घनश्याम जी तिवारी, किशन जी पारीक, चांद रतन जी श्रीमाली, कुलदीप तंवर, दौलत तंवर, गणेश भाटी, आशीष, मक्खन जी, रोहित, पवन* सहित समस्त ग्रामवासी और भक्त मंडल परिवार के सदस्य शामिल हुए।पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि सभी कार्यक्रम भक्त मंडल परिवार के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित किए गए। उन्होंने आमजन से पूजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।















