वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, राजेश मंगल एवं मन्नालाल रावत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री, राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष तथा मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह राजस्थान भाजपा के लिए गौरव का विषय है और इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है सभी नेताओं के संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ भाजपा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा साथ ही राजस्थान को संगठन में और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मोहन ढाल, जसवंत दैय्या, राजपाल सिंह शेखावत, कुसुम शर्मा, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, भोजराज मेघवाल, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, पूजा मोहता एवं अर्जुन कड़वासरा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त नेताओं को शुभकामनाएं दीं।









