Bikaner Live

बाबा रामदेवजी का नगर के पहले विशाल भंडारें में भक्ति गीत व जयकारा

बाबा रामदेवजी का नगर के पहले विशाल भंडारें में भक्ति गीत व जयकारा
बीकानेर, 17 अगस्त । बड़ा बाजार के लोकदेवता बाबा रामदेवजी के लगभग 350 वर्ष प्राचीन मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आठवां विशाल भंडारा भक्त गीतों तथा रामदेवबाबा के जयकारों साथ करीब 12 बजे तक चला।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

़ आयोजन से जुड़े रौनक पारख ने बताया कि पुराने सर्राफा बाजार के मार्ग पर ही मंदिर के आगे सैकड़ों लोग जाति-पांति का भेद भूलकर प्रसाद ग्रहण इनमें बीकानेर शहर के विभिन्न मोहल्लों, गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, करमीसर, किसमीदेसर आदि स्थानों के करीब दस हजार भक्त शामिल हुए। उनको बूंदी, भुजिया, सब्जी व पुड़ी का प्रसाद एक पंगत में बिठाकर खिलाया गया। भंडारे से पूर्व बाबा रामदेवजी की मंदिर व भंडारा स्थल पर जोत व आरती की गई। बाबा रामदेवजी के जोत व रामदेवरा जैसी प्रतिमा के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर व भंडारा स्थल पर फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई।
पारख ने बताया कि पुजारी अशोक माली, तरुण संघ, रोटा संघ एवं मंदिर में नियमित दर्शन करने वाले करीब 200 कार्यकर्ताओं ने भंडारे में प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई। इनमें डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, विनय, लकी, रोनक, आशीष, लालू भादाणी आदि की टीम शामिल थी। भंडारे में विधायक जेठानंद व्यास, कन्हैयालाल कल्ला, जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा, कृणाल कोचर आदि गणमान्य लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए घूमचक्कर तिराहे के पास से व मथैरण चौक के पास से यातायात को डायवर्ट किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने भी सेवाएं दी। अतिथियों का जयकारा व माला आदि से अभिनंदन किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!