Bikaner Live

वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

बीकानेर 16 अगस्त। सुजानदेसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी संग्रहण केन्द्र द्वारा आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी कि 8 वीं पुण्य तिथि पर एक शोक सभा आयोजित करके भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।

केन्द्र अध्यक्ष राजेश गहलोत ने कहा कि भले ही आज वाजपेयी जी हमारे बीच में नही है लेकिन वाजपेयी जी कि असंख्य स्मृतियां अटल है, उनकी विचार शैली, काव्य शैली व प्रगाढ़ दूरदर्शिता हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
इस शोक सभा में माली समाज मुक्ति धाम के अध्यक्ष गौरी शंकर गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, ओम प्रकाश सांखला, केसराराम मेघवाल, गणेश भाटी, महबूब खान,

हुकमाराम नायक, भगवाना राम प्रजापत आदि ने यशस्वी प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!