नोखा। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर नोखा तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में आज 17 अगस्त को धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रावणी पूजा के तहत शाम 5 बजे से ‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ भजन संध्या एवं भगवान महादेव की विशेष श्रृंगार झांकी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भजन संध्या में गायक कलाकार एवं शिवभक्त ओम राठी एंड पार्टी द्वारा भगवान शिव की महिमा से जुड़े संगीतमयी भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्रावण मास में विशेष पूजा-अर्चना
नोखा तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रावण मास के दौरान अर्केश्वर महादेव परिवार की टीम की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य में विद्वान पंडित बलराम कठातला एवं मधुसूदन कठातला द्वारा विधि-विधान से भगवान देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। टीम के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में शिवभक्त नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं।
शिवभक्तों ने लिया पूजा में हिस्सा
टीम सदस्य इन्द्रचंद मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पूजा-अर्चना में मोहित जोशी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, नवरतन सोनी, राधे सोनी, राजू पानवाड़ी, अनिल पारीक, घनश्याम छींपा, जयकरण चारण, राधेश्याम देंया, आनंद देंया, विजय मारू, हिमेश सुथार, महेश पंचारिया, उमेश राठी, मालचंद सेवक, बाबूलाल साध, राजाराम एवं शिवराज बिश्नोई सहित टीम के सभी सदस्य एवं अनेक शिवभक्त भाग ले रहे हैं।
भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा का भाव इस आयोजन में विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। टीम के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से भगवान महादेव की सेवा और पूजा-अर्चना की जा रही है। बताया गया कि राजू पानवाड़ी प्रतिदिन भगवान शंकर के लिए बर्फ युक्त पान लेकर आते हैं।
भक्ति संगीत से सराबोर हुआ मंदिर परिसर
श्रावण सोमवार के चलते सुबह से ही अर्केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। पूजा-अर्चना के बाद शाम को आयोजित भजन संध्या ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया है।
‘एक शाम भोले बाबा के नाम’ कार्यक्रम में ओम राठी एंड पार्टी ने इक दिन वो भोले भण्डारी और है शम्भूबाबा मेरे भोलेनाथ भजन की प्रस्तुतियों के साथ भगवान महादेव की विशेष श्रृंगार झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिवभक्त भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महादेव से प्रार्थना कर रहे हैं।
श्रावण मास के इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम ने नोखा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया है। आयोजन में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भागीदारी देखने को मिल रही है।










