

रूनिया बासों के युवाओं ने किया साफा-माला पहनाकर सम्मान
शेरेरां, बीकानेर
कर्तव्यनिष्ठा और आमजन से मेलजोल की मिसाल पेश करने वाले शेरेरां पुलिस चौकी प्रभारी *रामनिवास गोदारा* के स्थानांतरण पर शनिवार को भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया।
आमतौर पर पुलिस और आमजन के बीच दूरी देखी जाती है, लेकिन गोदारा ने अपने कार्यकाल में शेरेरां क्षेत्र को ही अपना घर मानकर काम किया। उनके तबादले की खबर मिलते ही रूनिया बासों के युवाओं ने स्वेच्छा से विदाई समारोह का आयोजन किया।
युवाओं ने गोदारा को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में युवाओं ने कहा कि गोदारा ने क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा और हिफाजत के साथ शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किए। उनके व्यवहार से पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत हुआ।
विदाई संबोधन में रामनिवास गोदारा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर मेहनत से अपने सपनों को साकार करने और समाज में अच्छा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों को हर संभव कानूनी सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे।
गोदारा के इस सम्मान से स्पष्ट हुआ कि यदि पुलिसकर्मी कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता भी दिखाए तो आमजन का दिल जीत लेता है।
*रिपोर्ट: धर्मचंद सारस्वत, बीकानेर*









