आज दिनांक 17 अगस्त 2026, सोमवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बीकानेर के जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार देवड़ा, जिला महामंत्री श्री निर्मल कुमार देवड़ा, प्रदेश मंत्री श्री दिलीप कुमार व्यास, आदि का प्रवास सहायक अभियंता बीकानेर ग्रामीण कार्यालय में रहा।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार की। साथ ही सहायक अभियंता बीकानेर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी
– अध्यक्ष: विक्रम सिंह
– महामंत्री: सुंदर सिंह सामंत
– संयुक्त महामंत्री: अशोक सोनगरा
– संगठन मंत्री: राजेंद्र जी
– सह-संगठन मंत्री: अशोक देवड़ा
– कोषाध्यक्ष: मुकेश सोलंकी
– कोऑर्डिनेटर: गिरधर गोपाल सोलंकी
– मंत्री: शाहरुख खान
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अशोक भदानी
– उपाध्यक्ष: सूरज प्रकाश मेघवाल
– उपाध्यक्ष: दीनदयाल
– उपाध्यक्ष: योगेश तंवर
इस अवसर पर डिस्कॉम मंत्री धर्माराम जी,जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप भाटी, जिला सह-कोषाध्यक्ष अशोक भाटी, भवानी शंकर मारू, नापासर तहसील अध्यक्ष गिरधर जी, नवरत्न भारती, दीनदयाल, अशोक कुमार, लालचंद घावरी, मोहम्मद साबिर, नरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दी गईं।
















