
बीकानेर। श्री ज्योत भारती जी के धूणा शिवबाड़ी बीकानेर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े अनेक भावपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कराया। इस अवसर पर सादुल सिंह व उनकी पत्नी यजमान के रूप में कथा में बैठे
कथा के दौरान माता पार्वती की विदाई का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। प्रसंग के वर्णन से कथा स्थल पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
इसके पश्चात महाराज ने भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश जी के अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन किया। भगवान गणेश जी की महिमा और उनके जन्म से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से भर दिया।
कथा में तुलसी मैया की महिमा एवं उनसे जुड़े प्रसंग का भी वर्णन किया गया। महाराज ने सनातन परंपरा में तुलसी के धार्मिक महत्व को बताया।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। कथा में समाज सेवी नित्यानंद पारीक ,उद्योगपति माधो सिंह जी , मनोज जोशी, शिव भेरू , राजू कुमावत आदि अनेक जनों ने भक्त जनों को सेवा प्रदान की। *नित्यानंद पारीक समाज सेवी*















