Bikaner Live

राज्य बीमा विभाग बीकानेर में मनाया गया संभाग स्तरीय स्वतंत्रता दिवस


बीकानेर  राज्य बीमा एवं जीपीएफ विभाग बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुबह विभाग के प्रांगण में संयुक्त निदेशक महिपाल मोटसरा, पूर्व वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी, सहायक निदेशक श्रीमति ज्योति छंगाणी व राज्य बीमा विभाग, गंगानगर के उपनिदेशक ओमप्रकाश सिवराण ने ध्वजारोहण किया।
       विभागीय समिति के अध्यक्ष रतनाराम तर्ड के अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात संभागस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक, देवेंद्र चौधरी, अध्यक्षता कर रहे वर्तमान संयुक्त निदेशक, महिपाल मोटसरा व विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक श्री मति ज्योति छंगाणी व ओमप्रकाश शिवराण ने विभाग के पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों गोपाल आसेरी, सत्यनारायण पंवार, आत्माराम भाटी, सोम प्रकाश व्यास, मदनलाल साध, हंसकुमार खत्री, दिनेश गहलोत,गोपाल कृष्ण पांडे, हिम्मत सिंह के साथ चुरू जिले के किशन लाल व नेतराम तथा हनुमानगढ़ के दिलीप सिंह का सम्मान माला,साफा, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया।
       समारोह समिति के संयोजक जितेंद्र जोशी के अनुसार संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में ही वर्तमान में विभाग में अपने कार्यों का समयबद्ध शतप्रतिशत निस्तारण करने वाले गंगानगर के उपनिदेशक ओमप्रकाश शिवराण, पर्यवेक्षक रूपेंद्र कुमार अरोड़ा, हनुमानगढ़ के विनोद नेहरा, अतिरिक्त निदेशक बीकानेर संभाग में कार्यरत अतिरिक्त निजी सचिव पवन कुमार गहलोत व संयुक्त निदेशक कार्यालय बीकानेर की कनिष्ठ सहायक काजल बंसल का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
      समारोह कमेटी में शामिल जितेंद्र जोशी, रत्नाराम तर्ड, राजेंद्र पुरोहित, सुल्तान सिंह, किशोर कुमार के साथ संस्थापना अधिकारी श्रीमति मीना जैन, कम्प्यूटर प्रोग्रामर महेंद्र शर्मा, लेखाधिकारी भवानी सिंह आशिया, प्रशासनिक अधिकारी गौरीशंकर छंगाणी, पर्यवेक्षक सुधीर भार्गव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी उमेश कुमार व्यास का समारोह के अतिथियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। समारोह का संचालन प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र पुरोहित ने किया।
    

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!