

बीकानेर।हर साल की भांति हर्षोल्लाव तालाब के पास स्थित श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर में शिवजी का 51 किलाे घी से अभिषेक लगातार इस साल 37वें वर्ष किया गया। स्वर्गीय आशाराम बजाज-स्वर्गीय राधादेवी बजाज परिवार की ओर से आयाेजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शिवजी का अभिषेक के साथ विशेष शृंगार और महाआरती की गयी।बाद में महाप्रसाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं ने प्रसाद ग्रहण किय। कार्यक्रम में विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास, जाने-माने समाजसेवी देवकिशन चांडक, बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड, श्याम हाडलां, महेश ओझा, बीजेपी वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा, समाजसेवी ओंकारनाथ हर्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक माैजूद रहे.धार्मिक कार्यक्रम के माैके पर भजन-कीर्तन भी देर तक चलते रहे।















