Bikaner Live

बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सामुदायिक भवन में विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पण

विधायक निधि से 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमरों एवं स्नानघर


बीकानेर, 18 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने भाटों के बास स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में विधायक निधि से 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमरों एवं स्नानघर का मंगलवार को लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ विधायक निधि का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि भाटों के बास स्थित सार्वजनिक सामुदायिक भवन में आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। विभिन्न आयोजनों में सहूलियत होगी।

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगे भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस दौरान किशन चौधरी, दिनेश चौहान, प्रतीक स्वामी, मुकेश ओझा, बचना राम, टीकूजी शायर सिंह, अशोक, मुरली, महेश, चैन, रामकरण अनिल, हुकुम, हनुमान, हरि, भैर, शंकर और मोहल्ले के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!