राजस्थान बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 24 से 26 अगस्त 2026 तक मालपुरा, टोंक में आयोजित होने वाली 9th सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) एवं 8th सबजूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग)में टीम के चयन के लिए दिनांक 20 अगस्त को LM BADMINTON ACADEMY में सीनियर टीम का चयन किया गया जिसमे बीकानेर से 10 बालक और 10 बालिका बीकानेर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे इस टीम के चयन के समय भारतीय जनता पार्टी के माननीय नेता श्री जे पी व्यास जी, रघुनंदन जी, बैडमिंटन कोच अनिकेत बिस्सा, अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन विजेता वंशिका आचार्य और लोकजीत आचार्य मौजूद रहे ।














