Bikaner Live

उत्तर पश्चिम रेलवे के रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड तकनीकी कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा


रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के बेनीसर-सुडसर व नापासर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाड़ी संख्या 74856, रतनगढ़-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 13.10.26 व 27.10.26 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 74855, बीकानेर-रतनगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 14.10.26 व 28.10.26 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 28.10.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ़ तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ़-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 74831, बीकानेर-चूरू रेलसेवा दिनांक 28.10.26 को बीकानेर के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 13.10.26 को हरिद्वार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट की देरी से तथा दिनांक 27.10.26 को हरिद्वार से 02 घंटे 50 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 13.10.26 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 25 मिनट की देरी से तथा दिनांक 27.10.26 को दिल्ली सराय से 02 घंटे 25 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!