Bikaner Live

श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्य ग्रहण करने पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन बीकानेर ने किया स्वागत:-


नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन बीकानेर मंडल के द्वारा कॉम गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव के नेतृत्व में आज श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी अपर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर यूनियन द्वारा स्वागत एव अभिन्दन किया गया इस अवसर पर श्री आर एस चौधरी ADRM को ममोटो के साथ माला एवं शॉल पहना कर बीकानेर की पावन धरा पर स्वागत किया गया ।
श्री आर एस चौधरी IRSEE अधिकारी इससे पहले DFCCIL मे अपनी सेवाएं दे चुके है और बीकानेर मंडल मे भी आप भिन्न भिन्न शीर्ष पदों पर रहकर मंडल को कई कीर्तिमान उपलब्धि दिला चुके है।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे बीकानेर मंडल के इनके इस पद पर पदस्थापित होने से मंडल के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है आप पूर्व में मंडल के पदों पर रहते हुए कर्मचारियों एव प्रशासन के आपसी समन्वय से एक अच्छा माहौल देते हुए हमेशा मंडल को जोन एवं बोर्ड लेवल तक कई उपलब्धिया दे चुके है आपके इस पद पर पदग्रहण के बाद मंडल ओर कई उच्च कीर्तिमान मिलेगा ऐसी आशा मंडल के सभी कर्मचारियों में है।
इस अवसर पर कॉम ब्रजेश ओझा, अंसार अहमद, जितेंद्र चौधरी,मोहम्मद सलीम क़ुरैशी, राजेन्द्र खत्री,संजीव मलिक, पवन मीना, नंदू भाटी, दीनदयाल , संजय कुमार, सलीम, विनोद, पवन कुमार बीकानेरी के साथ अन्य यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे .।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!