Bikaner Live

टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस में मनोज सिंह को पीएचडी

डीप लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किया नवीन शोध

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी मनोज सिंह को टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “डेवलपमेंट ऑफ ए नोवेल टेक्स्चुअल सेंटिमेंट एनालिसिस अप्रोच यूजिंग डीप लर्निंग” विषय पर शोध किया। शोध में टेक्स्ट के माध्यम से व्यक्त भावनाओं एवं विचारों के विश्लेषण के लिए डीप लर्निंग आधारित नवीन दृष्टिकोण विकसित किया गया। यह कार्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा प्राकृतिक भाषा संसाधन के क्षेत्र से संबंधित है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टेक्स्ट डेटा के विश्लेषण में उपयोगी हो सकता है। शोध कार्य डॉ. सुभाष पंवार के निर्देशन तथा डॉ. राहुल अग्रवाल के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. संजीव जैन, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिल रंजन गर्ग सहित प्राध्यापकों एवं शुभचिंतकों ने मनोज सिंह को बधाई दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस में मनोज सिंह को पीएचडी डीप लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किया नवीन शोध इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शोधार्थी मनोज सिंह को टेक्स्टुअल सेंटिमेंट एनालिसिस के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “डेवलपमेंट ऑफ ए नोवेल टेक्स्चुअल … Read more

error: Content is protected !!