Bikaner Live

श्री गंगा गौशाला संरक्षक श्रीनिवास झंवर द्वारा ट्रैक्टर का उद्घाटन


नोखा/ धर्मधरा नोखा में श्रीगंगा गौशाला द्वारा क्रय किये गये ट्रैक्टर का उद्घाटन शनिवार २२ अगस्त 2026 को शुभ मुहूर्त में गौशाला के संरक्षक एवं नोखानगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर द्वारा किया गया। श्रीगंगा गौशाला परिसर स्थित आस्था और श्रद्धा का प्रतीक लिफ्ट युक्त दस मंजिला श्री राम स्तम्भ की सबसे ऊपरी 10वीं मंजिल पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी विद्वान पंडित भवानी शंकर पारीक द्वारा मंत्रोचार सहित विधि विधान से पूजा करवाकर ट्रैक्टर का उद्घाटन करवाया गया। ट्रैक्टर चालक लाधूराम द्वारा ट्रैक्टर के दाहिने चक्के के आगे श्रीफल (नारीयल) रखकर उसके ऊपर से ट्रैक्टर निकाल कर ट्रैक्टर का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान गौशाला के मंत्री कमल किशोर डागा, उपाध्यक्ष बनवारी लाल डेलू, सदस्य इन्दुचन्द मोदी, वासुदेव तिवाड़ी और कार्मिक गौशाला के व्यवस्थापक रामनारायण उपाध्याय, कार्मिक हनूताराम विश्नोई, पवन कोठारी आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!