Bikaner Live

नगर निकाय चुनाव हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ, कार्यकर्ता निर्धारित प्रारूप में करें आवेदन : श्याम पंचारिया


बीकानेर,  भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीकानेर देहात क्षेत्र की खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, देशनोक एवं नोखा नगर पालिका चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

पंचारिया ने कहा कि आवेदनकर्ता सभी कॉलमों में मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक एवं पूर्ण रूप से भरकर अपने-अपने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी की कोर कमेटी, चुनाव संचालन समिति, संबंधित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामूहिक विचार-विमर्श एवं निर्णय के आधार पर अधिकृत प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर आवेदन प्रस्तुत करें, जिससे संगठन को योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के चयन में सुविधा हो। पंचारिया ने विश्वास जताया कि भाजपा संगठन की परंपरा के अनुरूप सामूहिक निर्णय के आधार पर मजबूत एवं विजयी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!