
सहस्त्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगार
पवित्र श्रावण मास शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को मृत्युंजय महादेव मित्र मंडल व भक्तों द्वारा परशुराम चौराहा,विश्कर्मा गेट के पास स्थित राम मंदिर में महादेव जी का सहस्त्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया । भक्तों द्वारा सर्वप्रथम विधि विधान से सहस्त्र धारा अभिषेक किया गया व उसके बाद पार्थिव नरसिंह रूप व मालाओं का भव्य श्रृंगार किया गया । आयोजन में चंद्रकुमार जी व्यास- उमा व्यास, रामनाथ जी व्यास – विजय लक्ष्मी व्यास, जयनारायण जी जोशी – उमा जोशी , कुंदन व्यास – पूर्णिमा व्यास, अचलेश्वर दत्त व्यास – सीमा व्यास , हितेश पुरोहित , नरसिंह बोहरा , मार्कण्डेय दत्त व्यास , केशव व्यास, केशव जोशी, गणेश पुरोहित , अरुण व्यास , पंडित वेदांश नारायण किराडू, मोनू व्यास (प्रियांशु), आनंद मोहन पुरोहित , देवांशु व्यास , निखिल किराडू, कुंजबिहारी व्यास , मयंक रंगा , रुद्र पुरोहित , शिवम पुरोहित , पुष्कर कल्ला , निखिल स्वामी , विशाल व्यास , अनंत पुरोहित , पूर्वेश पुरोहित , शरद जोशी , महेंद्र व्यास , शशांक व्यास , नवरत्न किराडू , जाह्नवी व्यास , रक्षिता व्यास आदि भक्त गण उपस्थित रहे । रुद्री वाचन पंडित अचलेश्वर दत्त व्यास, पंडित वेदांश नारायण किराडू ,पंडित कुंजबिहारी , पंडित निखिल किराडू द्वारा किया गया व समस्त विश्व मैं शांति व समस्त सनातनियों में प्रेम बने रहने की कामना की गई ।












