नोखा। यहां लाहोटी चौक वीर हनुमान मंदिर के समीप रामजी के अयोध्या धाम में चातुर्मास सत्संग समिति नोखा की ओर से आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर के पवित्र प्रिय श्रावण मास में विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर की विशेष श्रावणी पूजा, अभिषेक, सहस्त्रार्चन आदि धार्मिक कार्य शुक्रवार 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के दिन दिन के 10:30 बजे सम्पन्न हो गया। इस दिन 41 पार्थिव शिवलिंगों का 245 नर-नारी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गई। पूजा के पश्चात शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। सायं 4 बजे परम पूज्य ब्रह्मानन्द सरस्वती महाराज (दंडीस्वामी) ने उपस्थित नर नारी दर्शक श्रोताओं को वाल्मिकी रामायण की कथा का रसपान करवाते हुए उन्हें भाव विभोर कर दिया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान की भक्ति ही सर्वोत्तम आप को भक्ति भाव से कथा को सुनकर अपने जीवन में उतारना चाहिए। आयोजित समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया कि भगवान शंकर की विशेष श्रावणी पूजा करवाने वाले विद्वान आचार्य श्री ने पूजा सम्पन्न करवाने के बाद आयोजित चातुर्मास समिति नोखा द्वारा की जा रही अच्छी व्यवस्थाओं, सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं, समिति द्वारा रखे गये श्रमिकों, साज बाजकों और श्रोताओं की प्रशंसा करते हुए उनके लिए तालियां बजवाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में दामोदर तिवाड़ी, प्रहलाद मोहता, गिरधारी पारीक, गोपाल मोहता, जुगल लोहिया, पवन चांडक, नारायण प्रसाद राठी, रमेश मालानी, बाबूलाल चांडक, राजकुमार मल आदि व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं।

















