नोखा। धर्म नगरी नोखा में धार्मिक कार्यों चाहे रामकथा हो या भागवतकथा या चौमास चातुमसि हो हर किसी धार्मिक आयोजनों की शोभा महिलाए ही बढ़ाकर आयोजना में चार चाँद लगा रही है किसी भी संत महात्मा की कथा हो महिलाओं की उपस्थिति बहुत अधिक रहती है। वर्तमान में नोखा में लाहोटी चौक वीर हनुमान मंदिर के समीपी अस्थाई अयोध्या धाम में आयोजित हो रही श्री चातुर्मास वाल्मिकी रामायण कथा व श्रावण माह में भगवान शंकर की विद्धवान आचार्यों के सानिध्य में मंत्रोचार सहित विधिवत शिव पूजा आदि में महिलाए अधिक होती है। श्रावण मास में रात्रि 8 बजे से करीब 9:30 बजे तक अयोध्या धाम पांडाल में करीब 50 महिलाए शिव महीमन पाठ, मानस, लिंगाष्टक, राम नाम की माला जाप, आरती आदि का पाठ करते हुए पुण्य लाभ कमा रही है और पांडाल को रात्रि 10 बजे तक सरोवार रख रही है। इन में सुमन राठी, किरण तापड़िया, उरमीला तापड़िया, जमना तापड़िमा, विमला राठी, सन्तोष राठी, सुनिता राठी की अगुवाई में अनेको महिलाए कार्यक्रम को सफल कर रही हैं। आयोजित समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आयोजन समिति चातुर्मास सत्संग समिति के अगुवा प्रहलाद मोहता के अनुसार महिला कार्यकर्ताओं में कुछ बालिकाओं को शुक्रबार 28 अगस्त को समानित किया जायेगा। मोहता ने कहा कि महिलाएं आज केवल धार्मिक ही नही सभी कार्यों में अग्रणिय रह कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ा रही है।

















