Bikaner Live

खाकी बाबा रत्नेश्वर कमेटी ने
अमावस्या को दी पित्तरो को पुष्पाजंलि /
बताई उनकी उपलब्धियाँ
soni

खाकी बाबा रत्नेश्वर कमेटी ने
अमावस्या को दी पित्तरो को पुष्पाजंलि /
बताई उनकी उपलब्धियाँ।
________________

बीकानेर ! राज रंगों की बगेची परिसर में सामाजिक संस्था खाकी बाबा रत्नेश्वर कमेटी धाराप्रवाह नवीनतम गतिविधियों से समाज में जुड़ाव समबन्धित क्रियाँ-कलापों पर कार्य कर रही है ।
” खाकी बाबा रत्नेश्वर कमेटी ” ने अपने उद्देश्यों में आध्यात्मिक जनचेतना एवं सामाजिक जुड़ाव को सर्वोपरि माना है और इसके लिए निरन्तर कार्य भी कर रही है।

कमेटी ने अपने उदेश्य के अनुसार कल रविवार
पित्तर-पुष्पाजंलि का कार्यक्रम रखा यहाँ ध्यान देने योग्य जो प्रमुख बात है वो ये है कि इस कार्यक्रम को करने के लिए अमावस्या का दिन चुना गया।
जैसा कि हम सभी जानतें है कि पित्तरो का दिन
अमावस्या ही होता है।



पुण्यात्मा श्री सुन्दर लाल रंगा एवं सत्यनारायण रंगा को राज रंगा बगेची परिसर में बनी चौकी पर सूरज को साक्षी बनाकर पुष्पाजंलि का कार्यक्रम रखा गया।



जहाँ दोनों ही पुण्यात्मा के जीवन-प्रसंग पर प्रथम विचार रखें कलमकार/ साहित्यकार कमल रंगा ने ।
तो उनसे गहरे सम्बन्धों की बात कही पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा ने ।
नारायण दास रंगा ने अपने जीवन से जुड़े उन तथ्यों पर प्रकाश डाला जिनमें सुन्दर लाल/सत्यनारायण की सुखद अनुभूतियाँ उपस्थित थी ।
मंगलचंद रंगा ने पुण्यात्माओं की स्मृति में वृक्षारोपण करने की बात की तो भैरूरतन रंगा (सन्नू ) ने सत्यनारायण रंगा को एक बेहतरीन रेडियों मैकेनिक होने की बात कही वे सरकारी नौकरी के साथ रेडियो मैकेनिक भी थे, उन्होंने आगे ये बताया कि सुन्दर लाल रंगा एक मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे।

कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया
शक्ति रतन रंगा ने एवं राहुल रंगा ( राजस्थानी ) ने ।
आए हुए सभी समाज-बंधुओं एवं रक्त सम्बन्धों का शुक्रिया अदा किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहें
अश्विनी कुमार रंगा, युगल नारायण रंगा, त्रिलोकचंद रंगा
विजय रंगा, संजय रंगा, रवि रंगा, महावीर रंगा,अविनाश रंगा,गिरिराज रंगा,दाऊलाल रंगा,धर्मेन्द्र रंगा, सुरेन्द्र रंगा, आदित्य रंगा, गौरी शंकर पुरोहित, नारायण आचार्य, राकेश बोडा, विक्रम जीत रंगा,अक्षत रंगा, इन्द्रजीत रंगा, अनुज गुड्डा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!